दिल्ली चुनाव: भाजपा ने 3 बार के MLA कुलवंत सहित 26 नेताओं के काटे टिकट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। खास बात है कि भाजपा ने इस बार 26 नेताओं के टिकट काटे हैं। इसमें भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और रिठाला सीट से तीन बार के विधायक रहे कुलवंत राणा का नाम प्रमुख तौर पर है।

कुलवंत राणा 2003 में दिल्ली से चुनाव जीतने वाले सबसे नौजवान उम्मीदवार रह चुके हैं। वह 2008 और 2013 में भी रिठाला से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। भाजपा ने अभी नई दिल्ली, महरौली, संगम विहार सहित 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

भाजपा ने 2015 में चुनाव लड़कर हार जाने वाले कई नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया है। मिसाल के तौर पर रिठाला सीट से तीन बार के विधायक रहे कुलवंत राणा की जगह मनीष चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि कुछ मामलों में घिरने के कारण भाजपा ने इस बार कुलवंत को मैदान में नहीं उतारा है।

इसी तरह तिमारपुर से प्रो. रजनी अब्बी की जगह सुरेंद्र सिंह बिट्टू को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। बादली से राजेश यादव, बवाना से गुगन सिंह रंगा, सुल्तानपुर माजरा से प्रभु दयाल का टिकट कट गया है।

मंगोलपुरी (अनुसूचित जाति) सीट से सुरजीत, त्रिनगर से नंदकिशोर इस बार टिकट पाने में सफल नहीं हुए। वहीं मॉडल टाउन से 2015 में चुनाव लड़कर हारने वाले विवेक गर्ग की जगह पार्टी ने केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे और आप के बागी कपिल मिश्रा को टिकट दिया है।

इसी तरह से सदर बाजार से प्रवीन जैन, बल्लीमरान से श्याम लाल, लक्ष्मीनगर से बी. बी. त्यागी, गांधी नगर से जितेंद्र चौधरी, सीलमपुर से संजय जैन, घोंडा से अजय महावत, पटेल नगर से कृष्ण तीरथ का टिकट कटा है। जनकपुरी, उत्तम नगर, पालम, जंगपुरा, मालवीय नगर, अंबेड़कर नगर, ग्रेटर कैलाश, कोंडली और पटपड़गंज विधानसभा सीटों पर भी पार्टी ने चेहरे बदल दिए हैं।


दिल्ली चुनाव : विजेंद्र गुप्ता व कपिल मिश्रा सहित भाजपा की 57 उम्मीदवारों की सूची जारी

This post was last modified on January 18, 2020 10:53 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022