दिल्ली चुनाव पर अखिलेश ने कहा, ‘काम बोलता है’ (लीड-1)

Follow न्यूज्ड On  

लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए परिणाम को लेकर समाजवादी पार्टी(सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर तंज कसा और कहा कि दिल्ली के नतीजे, धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘काम बोलता है।’ अखिलेश ने ट्वीट किया, “दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं और धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक(दलदल) में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं। यह देश की शांति व विकास के लिए शुभ संकेत और स्वस्थ संदेश भी है। काम बोलता है।”

सपा ने अपने आधिकारिक ट्वीट में कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर आम आदमी पार्टी और उनके नेता अरविंद केजरीवाल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विषम परिस्थितियों में भी आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेनहत का यह परिणाम है। दिल्ली के समस्त मतदाताओं को नई सरकार की बधाई।”

उल्लेखनीय है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी 63 सीटों पर जीत की ओर बढ़ गई है। भाजपा सात सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस को खाली हाथ संतोष करना पड़ा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022