दिल्ली चुनाव : प्रियंका ने पति और बेटे संग डाला वोट

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान राजीव वाड्रा के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले अपनी मां और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मध्य दिल्ली के निर्माण भवन मतदान केंद्र गईं प्रियंका ने अपने परिवार के साथ दक्षिणी दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव के दौरान अपना वोट नहीं डाल सके वाड्रा दंपति के बेटे रेहान ने भी इस बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इससे पहले प्रियंका गांधी के भाई और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मध्य दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव से पुन: वापसी की कोशिश कर रही है। 2015 में 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में जहां कांग्रेस पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी बची तीन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा रहा था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022