दिल्ली चुनाव : रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे कांग्रेस नेता

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस के कई नेता अपने बच्चों और रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे हैं। करीब एक दर्जन नेताओं ने पार्टी से अपने बेटों और बेटियों को टिकट देने के लिए कहा है। सूत्रों का कहना है कि कई नेताओं ने अपने बच्चों के लिए टिकट की मांग की है, लेकिन आलाकमान चाहता है कि वे खुद चुनाव लड़ें।

पार्टी मजबूत उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारना चाहती है। पार्टी नहीं चाहती कि आम जनता व कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा कोई संदेश जाए, जिससे लगे कि कांग्रेस के पास मजबूत दावेदार नहीं हैं।

कांग्रेस एक-दो दिन में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है।

सज्जन कुमार ने अपने बेटे के लिए टिकट की गुहार लगाई है। वहीं जे. पी. अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल भी अपने नामांकन की उम्मीद कर रहे हैं। योगानंद शास्त्री की बेटी भी अपने लिए टिकट मांग रही है।

कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है, जहां उसने दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में 1998 से 2013 तक लगातार 15 वर्षों तक शासन किया था।

कांग्रेस को 2015 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा और पार्टी शून्य पर सिमट गई। पिछले चुनाव में नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) ने इतिहास रचते हुए दिल्ली की 70 में से 67 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को महज तीन सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 11 फरवरी को होगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022