पवन कल्याण अमरावती के मुद्दे पर नड्डा से मिले

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)| जन कल्याण पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने सोमवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है कि आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती को लेकर चल रही कश्मकश में कल्याण ने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

इस दौरान नड्डा के अलावा भाजपा महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्य भी मौजूद रहे।

यह बैठक कल्याण के अमरावती पर प्रचलित भ्रम के खिलाफ बोलने के कई दिनों बाद हुई है।

कल्याण ने शुक्रवार को कहा था, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को तीन राजधानियों के प्रस्ताव और अमरावती के किसानों के सामने आने वाली समस्याओं पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करनी चाहिए।”

अपनी मांग को विस्तृत तरीके से बताते हुए उन्होंने कहा था, “भाजपा ने आंध्र प्रदेश के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वे विभाजन के बाद बनी पहली सरकार में भागीदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमरावती के स्थापना समारोह के लिए आए थे। उन्हें अमरावती के किसानों के समर्थन में खड़े होने और समस्या का हल खोजने में उनकी मदद करनी चाहिए।”

आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से राजधानी को अमरावती से स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए अमरावती के किसानों ने बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ दिया है।

दिलचस्प बात यह है कि कल्याण की भाजपा के साथ बैठक ऐसे समय में हुई है, जब भाजपा आंध्र की राजनीति में सक्रिय रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हालिया कार्यक्रम भी आंध्र प्रदेश में ही आयोजित किया गया था। वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक सम्मेलन में भी राज्य को निशाना बनाते हुए उस पर कथित रूप से हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया गया।

इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संकेत दिया था कि राज्य में दक्षिण अफ्रीका की तरह तीन राजधानियां हो सकती हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022