दिल्ली चुनाव : सुबह 9 बजे तक 1.14 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को सुबह नौ बजे तक 1.47 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के लिए लंबी कतारों में लगे मतदाता 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे।

मतगणना 11 फरवरी को होगी।

केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्धन, एस. जयशंकर और भाजपा के विवादित नेता प्रवेश साहिब वर्मा समेत विभिन्न सांसदों ने अपने परिवारों के साथ सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।

जहां सत्तारूढ़ आप सत्ता में लौटने का प्रयास कर रही है वहीं भाजपा दिल्ली में 20 साल बाद अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। दिल्ली पर 15 साल राज करने वाली कांग्रेस भी राष्ट्रीय राजधानी में दोबारा जनाधार पाना चाहेगी।

इस बार क्यूआर कोड्स और मोबाइल एप्स जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा के साथ मुस्तैद हैं। वे नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र रहे शाहीन बाग में अतिरिक्त मुस्तैद हैं।

चुनाव आयोग ने 516 स्थानों और 3,704 मतदान बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है और वहां अर्धसैनिक बलो को तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान स्टेशन पर वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।

निर्विघ्न चुनाव के लिए पुलिस ने लगभग 40,000 सुरक्षाकर्मी, 19,000 होमगार्ड और केंद्रीय सैन्य पुलिस बल की 190 कंपनियां तैनात की हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022