दिल्ली ने अपनी पहली महिला मुख्यमंत्री के निधन पर राजकीय शोक की घोषणा की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | दिल्ली सरकार ने शहर की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बुधवार को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया। इसकी घोषणा करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “सुषमाजी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री थीं। दिल्ली दो दिनों के लिए राजकीय शोक मनाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करेगी।”

केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है और सुषमा गर्मजोशी से भरपूर और असाधारण महिला थीं।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि सरकार उनकी याद व सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी। सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया।

सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने 13 अक्टूबर, 1998 से लेकर 3 दिसंबर, 1998 तक, 52 दिनों की छोटी अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद संभाला था।


सुषमा स्वराज के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- वह एक बेहतरीन नेता, शानदार वक्ता और असाधारण सांसद थीं

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री, देश की दूसरी महिला विदेश मंत्री, ऐसा रहा सुषमा स्वराज का सियासी सफर

This post was last modified on August 7, 2019 10:40 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022