Madhya Pradesh: नौकरी के पहले दिन से ही कर रहे थे कोरोना मरीजों की सेवा, अब खुद जिंदगी की जंग हार गए डॉक्टर शुभम

Follow न्यूज्ड On  

जब देश में कोरोना की शुरुआत हुई थी तो पूरे देश को केवल डॉक्टरों पर ही भरोसा था। कोरोना महामारी का प्रकोप एक बार फिर से देश में फैलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में कोविड वॉरियर लगातार लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान को दाव पर लगाते नजर आ रहे हैं।

कुछ ऐसा ही खबर सामने आई मध्य प्रदेश के सागर स्थित सरकारी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से। यहां एक 26 वर्षीय चिकित्सक शुभम उपाध्याय खुद इस खतरनाक महामारी की चपेट में आ गए। लोगों की जान बचाते-बचाते शुभम खुद जिंदगी की जंग हार गए।

भोपाल के एक निजी अस्पताल में बुधवार को उनकी मौत हो गई। खबरों के अनुसार डॉ शुभम की यह पहली नौकरी थी। अपने नौकरी के पहले ही दिन से वह कोविड मरीजों को बचाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान वह खुद भी संक्रमण की चपेट में आ गए। 10 नवंबर को स्थिति खराब होने के बाद भोपाल के चिरायु अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बीते 25 नवंबर को उनका निधन हो गया है।

चिरायु मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. अजय गोयनका ने कहा कि, 26 साल के डॉक्टर शुभम उपाध्याय की बुधवार को हमारे अस्पताल में मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और 10 नवंबर से हमारे अस्पताल में भर्ती थे। उनके फेफड़े पूरी तरह खराब हो गये थे। हमलोगों ने काफी कोशिश की लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ।

वहीं, डॉ शुभम के साथी डॉक्टर उमेश पटेल ने कहा कि, उपाध्याय ने इसी साल आठ अप्रैल को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में संविदा चिकित्सक के रूप में ड्यूटी ज्वाइन की थी। वह वहां पर कोविड-19 मेडिकल अधिकारी थे। वह 28 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और तब से लेकर 10 नवंबर तक उनका इलाज सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022