Dumraon Vidhan Sabha Seat: बक्सर जिले के अंतर्गत आने वाले डुमरांव विधानसभा क्षेत्र (Dumraon Assembly Seat) में भी चुनावी पारा चढ़ चुका है। वर्तमान में डुमरांव, चौगाई, केसठ,नावानगर और नगर परिषद के वार्डों को मिलाकर डुमरांव विधानसभा का गठन किया गया है. इसमें कुल 36 पंचायत और नगर परिषद के कुल 26 वार्ड शामिल हैं। यहां के चुनावी अखाड़े में मुख्य मुकाबला जेडीयू-बीजेपी (JDU-BJP) गठबंधन और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।
इस सीट का गठन साल 1951 में हुआ था। डुमरांव विधानसभा सीट पर अब तक 16 चुनाव हुए हैं। 1951 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार हरिहर सिंह ने यहां जीत हासिल की थी। इस सीट पर 1951 से 1967 तक लगातार चार बार कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
पिछले दो चुनाव में इस सीट पर जेडीयू का ही कब्जा रहा है। साल 2010 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में JDU के दाऊद अली ने डुमरांव विधानसभा सीट पर चुनाव जीता था। जबकि साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में डुमरांव विधानसभा सीट पर JDU के ददन यादव ने जीत हासिल की थी।
डुमरांव सीट पर यादव, मुस्लिम, रविदास वोटर सबसे अहम भूमिका में हैं। इस सीट पर 1995 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक 66.2 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
कुल वोटरः 3.15 लाख
पुरुष वोटरः 1.68 लाख (53%)
महिला वोटरः 1.47 लाख (47%)
ट्रांसजेंडर वोटरः 0 (00%)
2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता दल युनाइटेड के ददन यादव जीत कर विधायक बने हैं। ददन यादव ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राम बिहारी सिंह को 30,339 वोटों से हराकर चुनाव जीता था।
जेडीयू – अंजुम आरा
भाकपा माले – अजीत कुमार सिंह
लोजपा – अखिलेश कुमार सिंह
निर्दलीय – ददन यादव
जाप – श्रीकांत यादव
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Dadan Yadav | JD(U) | 81081 | Ram Bihari Singh | RLSP | 50742 |
2010 | Dr. Daud Ali | JD(U) | 42538 | Sunil Kumar | RJD | 22692 |
OCT 2005 | Dadan Singh | AJVD | 31089 | Rambihari Singh | JD(U) | 22584 |
FEB 2005 | Dadan Singh | SP | 28544 | Anuradha Devi | AP | 19125 |
2000 | Dadan Singh | IND | 29900 | Ram Bihari Singh | SAP | 22029 |
1995 | Basant Singh | JD | 38754 | Byas Muni Singh | CPI(ML)(L) | 16133 |
1990 | Basant Singh | JD | 32590 | Suraj Prasad | CPI | 31428 |
1985 | Basant Singh | INC | 41046 | Ram Ashray Singh | CPI | 15798 |
1981 | V.N.Bharti | INC | 24881 | R.A.Singh | CPI | 18767 |
1980 | Raja Ram Arya | INC(I) | 29942 | Ram Acharay Singh | CPI | 23442 |
1977 | Ramashray Singh | CPI | 28500 | Harihar Singh | JNP | 18675 |
1972 | Harihar Prasad Singh | NCO | 25238 | Satya Narain Prasad | CPI | 24815 |
1967 | H. P. Singh | IND | 14539 | S. Prasad | CPI | 11748 |
1962 | Kumar Ganga Prasad Singh | INC | 12466 | Vishwa Nath Singh | SWA | 9943 |
1957 | Ganga Prasad Singh | INC | 7427 | Vishwanath Pd. Singh | CNPSPJP | 6668 |
1951 | Harihar Prasad Singh | INC | 6629 | Ambika Thakur | IND | 3422 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…