DUSU Elections Results 2019: अध्यक्ष समेत 3 पदों पर ABVP का कब्जा, NSUI के हिस्से 1 सीट

Follow न्यूज्ड On  

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU 2019) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष सहित 3 पदों पर कब्जा जमाया, वहीं NSUI के हिस्से बस एक पद आया। ABVP ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पर जीत दर्ज की, वहीं सचिव पद NSUI के खाते में गया।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया 19 हजार वोटों से जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर ने 8,574 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद को शिवांगी खरवाल ने 3 हजार वोटों से जीता। NSUI के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद को 1,053 वोटों से जीता।

गुरुवार को हुआ था मतदान

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU 2019) के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। इस दौरान मतदान में 1.3 लाख छात्रों में से 39.90 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में भी ABVP ने चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की थीं, जबकि NSUI एक पर जीती थी।

चुनाव मैदान में थे 16 उम्मीदवार

DU चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच ही रहा। इस बार कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें चार महिलाएं थीं।एबीवीपी के अक्षित दहिया अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे। उनका मुख्य मुकाबला NSUI की चेतना त्यागी से था। वामपंथ समर्थित AISA की दामिनी कैन और एसआईडीएसओ से रोशनी भी अध्यक्ष पद के लिए मैदान में थीं।


JNU छात्रसंघ चुनाव: प्रेसिडेंट समेत सभी सेंट्रल पैनल पोस्ट पर लहराया लाल झंडा, 17 सितंबर के बाद घोषित होगा रिजल्ट

This post was last modified on September 13, 2019 4:51 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022