एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

Follow न्यूज्ड On  

लीड्स। भारत के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे मैच में यह मुकाम हासिल किया और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़ा।

संगकारा के नाम एक विश्व कप में चार शतक का रिकार्ड है। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमा उसी के पूर्व कप्तान का रिकार्ड तोड़ा है।

रोहित ने इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122, पाकिस्तान के खिलाफ 140, इंग्लैंड के खिलाफ 102 और पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 104 रनों की पारियां खेलीं।

रोहित का यह दूसरा विश्व कप है और इसी में वह विश्व कप के सभी संस्करणों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। सचिन के नाम छह विश्व कप में छह शतक हैं। रोहित का दूसरा विश्व कप अभी खत्म ही नहीं हुआ है और उन्होंने क्रिकेट के भगवान की बराबरी कर ली है।

भारत इस विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और रोहित के फॉर्म को देखते हुए उम्मीद है कि वह सचिन को पीछे छोड़ विश्व कप में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

रोहित ने 2015 में खेले गए विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एक शतक जमाया था।

This post was last modified on July 7, 2019 11:44 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022