मुंबई उत्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, महाराष्ट्र : वर्तमान सांसद, उम्मीदवार, मतदान तिथि और चुनाव परिणाम

Follow न्यूज्ड On  

महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां के मतदाता चौथे चरण की वोटिंग के तहत अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर 18 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने यहां से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी को प्रत्याशी बनाया है।

इस सीट से बीजेपी के राम नाइक 5 बार जीत हासिल चुके हैं। उन्हें फिल्म अभिनेता गोविंदा ने कांग्रेस की टिकट पर मात दी। बाद में कांग्रेस से ही संजय निरुपम भी जीते लेकिन फिर 2014 की मोदी लहर में न सिर्फ संजय निरुपम हारे बल्कि एक नए नाम गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस को ही रसातल में मिला दिया।

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट का इतिहास

इस सीट के इतिहास में अगर जाएं तो कभी वामपंथियों का इस पर कब्जा रहा है। 1952 में लेखक श्रीपाद अमृत डांगे यहां से एमपी रहे। इसके बाद यह सीट कांग्रेस के खाते में गई और 1957 और 1962 में कांग्रेस ने इस पर कब्जा किया। 1977 में भारतीय लोक दल और 1980 में जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते। 1984 में एक बार फिर कांग्रेस की वापसी हुई।

हालांकि उसके बाद 1989 से 1999 तक इस सीट पर बीजेपी के राम नाईक का कब्जा रहा। 2004 में कांग्रेस ने गोविंदा पर दांव चला और सीट पार्टी के हिस्से आ गई। इसके बाद 2009 में फिर कांग्रेस के संयज निरूपम इस सीट से जीत गए। पर, 2014 के मोदी लहर में यह सीट फिर बीजेपी के पास आ गई और गोपाल शेट्टी सांसद बन गए।

2014 का लोकसभा चुनाव

2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को बहुत बुरी तरह से हराया था। गोपाल शेट्टी को जहां 6,64,004 वोट मिले तो वहीं मौजूदा सांसद निरुपम को महज 2,17,422 वोट ही मिले। तीसरे नंबर पर यहां आप पार्टी के सतीश जैन रहे जिन्हें 32,364 वोट मिले थे।

मुंबई उत्तर संसदीय सीट का समीकरण

उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है। दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 प्रतिशत होगा। 40 प्रतिशत में बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है।

निवर्तमान सांसद: गोपाल शेट्टी

लोकसभा चुनाव 2014 परिणाम

गोपाल शेट्टी, बीजेपी – 6,64,004

संजय निरुपम, कांग्रेस –2,17,422

2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रमुख उम्मीदवार

गोपाल शेट्टी, बीजेपी

उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस

चौथे चरण के चुनाव लिए महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना  जारी 2 अप्रैल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 अप्रैल
नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल
मतदान की तारीख 29 अप्रैल
मतगणना की तारीख 23 मई

 


 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022