कम दाम में फसल बेचने पर मजबूर हुए किसान, राजधानी में भी नहीं मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य

Follow न्यूज्ड On  

केंद्र सरकार एक ओर जहां ये दावा कर रही है 10 अक्टूबर तक पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष 35 फीसदी ज्यादा धान खरीद की है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में किसान एमएसपी से कम दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। दिल्ली की नरेला मंडी में सामान्य धान 1650-1700 तो बासमती धान 2200-2300 रुपए कुंतल बिक रहा है।

गांव कनेक्शन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ के किसान मनोज कुमार शर्मा 175 कुंतल धान लेकर दिल्ली की नरेला मंडी में इस उम्मीद के साथ पहुंचे कि शायद उन्हें यहां पर उनकी फसल का अच्छा रेट मिल जाए, लेकिन उन्हें अपना धान 1665 रुपए प्रति कुंतल बेचना पड़ा।

मनोज कुमार शर्मा की तरह ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के किसान दिल्ली की नरेला मंडी में धान बेचने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें  भी कम दाम पर धान बेचना पड़ रहा है। जब किसानों से इस बारे में बात की गई तो मालूम हुआ कि यहां अपनी फसल बेचने आए किसानों ने अलग-अलग दाम पर धान बेचा।

एक किसान ने बताया कि उसने अपनी फसल का 1830 रुपए प्रति कुंतल बेची,  तो दूसरे ने 1725 रुपए औऱ तीसरे ने 16665 रुपए प्रति कुंतल। दरअसल दिल्ली में न्यूनतम समर्थन मूल्य न होने की वजह से यहां किसान अपनी फसल आढ़तियों को बेचने को मजबूर हो रहे हैं। जिसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार, 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर में किसानों के विरोध को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार को एमएसपी के मुद्दे पर घेरा था। लेकिन उन्हीं के प्रदेश में किसानों को एमएसपी तक की गारंटी नहीं मिल रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश के बाकी हिस्से में किसानों की क्या दुर्दशा होगी।

किसान अपनी फसल मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहा है। मंडी में आढ़तियों की मनमानी के आगे किसान पूरी तरह से बेबस दिख रहे हैं। लेकिन उनके पास अपनी फसल को कम दाम में बेचना के अलावा कोई चारा नहीं दिख रहा क्योंकि न ही तो केंद्र सरकार इस समस्या पर ध्यान दे रही।

किसानों के लिए परेशानी का सबब ये भी है कि उन्हें खाद, बीज और मजदूर के बढ़े हुए दाम चुकाने पड़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी फसलों का उचित दाम नहीं पा रहा है। ऐसे में अपने पूरे-परिवार का खर्च निकालना आसान नहीं है। रोजमर्रा की बढ़ती मंहगाई ने किसानों को दिक्कतों में चौरतरफा इजाफा कर दिया है लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही।

This post was last modified on October 15, 2020 4:11 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022