फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक जेट उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक उन्नत जेट विमान को दिन में उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि पश्चिम बंगाल में कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर 4-एयरक्राफ्ट काम्बैट उड़ान के बाद महिला अधिकारी ने लैंड किया, जो हॉक जेट के पूरी तरह से परिचालन के लिए अंतिम उड़ान थी।

मोहना सिंह व दो अन्य महिला अधिकारी-भावना कंठ व अवनि चतुर्वेदी जून 2016 में लड़ाकू शाखा में शामिल हुई थीं।

बीते सप्ताह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मिग-21 बाइसन को दिन के दौरान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनी थीं।

सिंह के प्रशिक्षण में हवा से हवा में युद्ध व हवा से जमीन के मिशन शामिल हैं।

उन्होंने कई अभ्यास मिशन किए हैं जिसमें रॉकेट, बंदूकें और उच्च क्षमता वाले बम गिराना शामिल है। उन्होंने वायुसेना के विभिन्न स्तर के उड़ान अभ्यासों में भी भाग लिया है।

This post was last modified on May 31, 2019 5:56 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022