नौसेना को मजबूत, विश्वसनीय बनाएंगे : नए नौसेना प्रमुख

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)| नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। सिंह के लिए बल का आधुनिकीकरण व उच्च परिचालन गति को बनाए रखना दो प्रमुख चुनौतियां होंगी। करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा से कार्यभार संभाला। सिंह ने ‘पूर्ववर्तियों के रास्ते पर कार्य करने का संकल्प’ लिया।

नए नौसेना प्रमुख ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा, “यह मेरी कोशिश होगी कि मैं अपने पूर्ववर्तियों के प्रयासों को जारी रखूं और राष्ट्र को ऐसी नौसेना प्रदान करूं जो मजबूत, विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हो।”

‘ग्रे ईगल’ (सबसे वरिष्ठ नौसैनिक वायुयान चालक) करमबीर सिंह एक हेलिकॉप्टर पायलट रहे हैं और कई महत्वपूर्ण कमानों पर अधिकार रखते हैं, जिनमें महत्वपूर्ण पूर्वी बेड़े भी शामिल हैं जो परमाणु पनडुब्बियों का संचालन करता है।

अपने शुरुआती दिनों में चेतक, कामोव-25 और कामोव-28 हेलीकॉप्टर उड़ाए जाने के बाद, करमबीर सिंह 39 साल का अनुभव रखते हैं।

करमबीर सिंह नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022