बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 6-6 हजार रुपए, जिलों को मिले सूची तैयार करने के निर्देश

Follow न्यूज्ड On  

बिहार में गंडक व कोसी समेत कई नदियों के जल-स्‍तर में वृद्धि के कारण बाढ़ के हालात काफी गंभीर हो गए हैं। नदी के भारी दबाव के कारण गंडक के तिलावे और सिकरहना के रिंग बांध टूट गए। उधर गोपालगंज में रिंग बांध में रिसाव से दहशत है। सारण तटबंध सहित तटबंधों पर दबाव लगतार बढ़ रहा है। लगातार नए इलाकों में पानी फैल रहा है।

कोसी तटबंध के अंदर बसे गांवों में भी पानी घुस गया है। इससे हजारों लोग विस्‍थापित हो चुके हैं। कई जिलों के बीच सड़क संपर्क भी टूट चुका है। भोजन और पशुचारा का संकट बढ़ गया है। सैकड़ों घर ध्वस्त हो चुके हैं। इस बीच बीते 24 घंटे के दौरान डूबने से 10 लोगों की मौत हुई है।

हिंदुस्तान की एक खबर के मुताबिक में बाढ़ग्रस्त इलाकों के हरेक प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से छह-छह हजार रुपए की मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं बाढ़ की वजह से जिनके कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए है या जिनकी फसल बर्बाद हुई है, सरकार उन्हें भी आर्थिक सहायता देगी।  इसके अलावा पशुओं का नुकसान होने पर भी सरकार सहायता देगी।

10 जिले बाढ़ से प्रभावित

बिहार में अभी 10 जिले- सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, खगड़िया, पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन जिलों में अभी 6.36 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इन इलाकों में आपदा प्रबंधन ने लोगों की पहचान कर उनकी सूची बनाने का निर्देश जिलों को दिया है।

बाढ़ग्रस्त इलाके के सभी परिवारों को सहाय्य अनुदान यानी जीआर मद में 6 हजार रुपए दिए जाने हैं। इसके लिए प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करते समय प्रभावितों का नाम-पता के साथ ही बैंक खाता भी लिया जाएगा। प्रभावितों को 6 हजार नकदी सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी।

क्षतिग्रस्त मकानों व बर्बाद हुई फसल की मांगी गई जानकारी

बाढ़ग्रस्त इलाके में हुए अन्य नुकसान में भी लोगों को सरकार सहायता देगी। फसल क्षति से लेकर मकान व पशु नुकसान में भी सहायता का प्रावधान है। जिलों को कहा गया है कि वह क्षतिग्रस्त मकानों के साथ ही फसल नुकसान का भी ब्यौरा भी तैयार करें। फसल नुकसान का विवरण कृषि विभाग के माध्यम से तैयार होगा।

जानें कि मदों में मिलेगी आर्थिक मदद

6000  नकदी हरेक बाढ़ प्रभावित को

1800 रूपए कपड़ा मद में

2000 रूपए बर्तन के लिए

6800 रूपए प्रति हेक्टेयर फसल

3200 रूपए कच्चा मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त में

4100 रूपए झोपड़ी के पूर्ण नुकसान होने पर

2100 रूपए जानवर के शेड नुकसान मद में

30 रूपए हजार प्रति गाय, भैंस में

3 हजार रूपए प्रति बकरी, भेड़, सुअर

25 हजार रूपए प्रति घोड़ा पर

50 रुपये प्रति मुर्गा, अधिकतम 5 हजार

95100 रूपए कच्चा-पक्का मकान नुकसान में

5200 रूपए पक्का मकान के आंशिक क्षतिग्रस्त में

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022