झारखंड: पूर्व मंत्री एनोस एक्का को 7 साल की सजा, 2 करोड़ का जुर्माना, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED कोर्ट का फैसला

Follow न्यूज्ड On  

झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का (Enos Ekka) को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सजा सुनाई गई है। ईडी के विशेष जज एके मिश्रा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सात साल की सजा काट रहे पूर्व मंत्री एनोस एक्का को इस मामले में सात साल की सजा सुनाई। अदालत ने एनोस एक्का (Enos Ekka) के ऊपर दो करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में उन्हें और एक साल की सजा काटनी होगा।

ईडी कोर्ट ने पूर्व मंत्री की संपत्ति जब्त कर भारत सराकर को सौंपने का आदेश भी दिया है। ईडी की जांच में रांची, सिमडेगा, दिल्ली, सिल्लीगुड़ी आदि जगहों पर पूर्व मंत्री की संपत्ति होने का खुलासा हुआ था। एनोस एक्का प्रदेश के पूर्वी सीएम मधु कोड़ा के शासनकाल में मंत्री थे।

बता दें कि पूर्व मंत्री एनोस एक्का (Enos Ekka) पर 20 करोड़ 31 लाख 77 करोड़ हजार रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी पाया गया था। 21 मार्च को अदालत ने एनोस एक्का (Enos Ekka) को दोषी करार दिया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण चार बार सजा के ऐलान की तिथि बढ़ानी पड़ी। अक्टूबर 2009 में एनोस एक्का (Enos Ekka) के खिलाफ ईडी ने प्राथमिकी दर्ज की थी और इस मामले में 56 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। जबकि एनोस एक्का (Enos Ekka) ने अपने पक्ष में 71 गवाहों को पेश किया था।

झारखंड में सिगरेट, बीड़ी, पान-मसाला, खैनी व गुटका पर प्रतिबंध

गौरतलब है कि एनोस एक्का आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भी सजायाफ्ता हैं। सीबीआइ की विशेष अदालत ने बीते 25 फरवरी को उन्‍हें दोषी पाकर सात साल कैद की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया था। तब से एनोस एक्का उनकी पत्नी मेनन एक्का सहित परिवार के पांच सदस्य बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में बंद हैं।

इससे पहले एनोस एक्का (Enos Ekka) को पारा शिक्षक मनोज कुमार के मर्डर मामले में सिमडेगा की निचली अदालत ने 2018 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। एनोस एक्का (Enos Ekka) पर साल 2014 में सिमडेगा के पारा शिक्षक मनोज कुमार को उनके स्कूल से अगवा कर हत्‍या करने का दोष साबित हो चुका है।


झारखंड में आईएएस अधिकारी ने बनाया नोट-टिकट को संक्रमणमुक्त करने की मशीन

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022