गौरी लंकेश मर्डर केस का मुख्य आरोपी ऋषिकेश धनबाद से गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

बेंगलुरू | वरिष्ठ कन्नड़ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के दो साल बाद झारखंड से मामले के एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (SIT) के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, “हमारे अधिकारियों ने गुरुवार को झारखंड के धनबाद जिले के कटरास से ऋषिकेश देवदीकर को गिरफ्तार किया है।” कटरास झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 140 कि. मी. उत्तर पूर्व में स्थित है।

देवदीकर (44) पांच सितंबर, 2017 से फरार था, जब 55 वर्षीय लंकेश को उनके घर के सामने दक्षिण-पश्चिम उपनगर में गोली मार दी गई थी।

अधिकारी ने कहा, “18वें आरोपी को न्यायिक हिरासत और गौरी की हत्या में उसकी भूमिका की जांच के लिए झारखंड से शहर लाया जा रहा है।”

मुख्य जांच अधिकारी एम. एन. अनुचेत ने कहा, “साक्ष्य जुटाने के लिए शहर में देवदीकर के घर पर जांच चल रही है। वह मुख्य रूप से गौरी को मारने की साजिश में शामिल था, जोकि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं।”

इस भीषण घटना के बाद लंकेश के हत्यारों को पकड़ने के लिए तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा कुछ दिनों के अंदर ही एसआईटी को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी, जिसने अब देवदीकर को गिरफ्तार किया है।

गौरी लंकेश अपने दिवंगत पिता और प्रख्यात पत्रकार लंकेश द्वारा स्थापित साप्ताहिक कन्नड़ टैबलॉयड ‘लंकेश पत्रिका’ की संपादक थीं। इससे पहले उन्होंने ‘संडे’ पत्रिका में कर्नाटक की संवाददाता के रूप में और बेंगलुरू में ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के लिए काम किया था।

एसआईटी ने अब तक इस मामले में 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गणेश मिस्किन शामिल हैं, जिस पर आरोप है कि उसने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गौरी को उनके घर के पास करीब से गोली मारी थी।


महराष्ट्र पुलिस ने पानसरे, लंकेश की हत्या के मामले में संदिग्ध को पकड़ा

This post was last modified on January 10, 2020 3:45 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022