गोवा: आधी रात को भाजपा में शामिल हुए MGP के 2 विधायक

Follow न्यूज्ड On  

पणजी | गोवा विधानसभा में बुधवार रात बड़ी राजनीतिक उठापटक के बाद महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायक – मनोहर अजगाओंकर और दीपक पौस्कर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दोनों विधायकों ने आधी रात को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर की उपस्थिति में विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो को पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली। इसके साथ ही भाजपा के 14 विधायक हो गए हैं और अब वह विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बराबर हो गई है।

माइकल लोबो ने बुधवार को कहा कि रात 1.45 बजे राजनीतिक विभाजन करने में कुछ भी गलत नहीं है।

बुधवार तड़के एमजीपी के इन दोनों विधायकों के भाजपा में विलय करने का पत्र स्वीकार करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए लोबो ने यह भी कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष के तौर पर 24 घंटे काम के लिए तैयार रहना होता है।

उपाध्यक्ष के तौर पर लोबो की निगरानी में यह विलय हुआ। साल 2017 से पिछले सप्ताह तक विधानसभा अध्यक्ष रहे प्रमोद सावंत ने 19 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।


गोवा : भाजपा के दोनों सांसदों को दोबारा टिकट

This post was last modified on March 27, 2019 11:24 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022