गूगल असिस्टेंट अब भारतीय भाषाओं के लिए अधिक अनुकूलित

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)| अमेरिका की सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को भारत में अपने असिस्टेंट यूजर्स के लिए एक प्रमुख अपडेट की घोषणा की, जिसके तहत अब असिस्टेंट से हिन्दी में बात की जा सकती है। इसके लिए कहना होगा, “ओके गूगल हिन्दी बोलो” या “टॉक टू मी इन हिन्दी।” हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा यूजर्स अब मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, बंगाली, गुजराती और मलयालय में भी कंटेंट प्राप्त करने सक्षम होंगे।

गूगल असिस्टेंट के लिए नया अपडेट जारी करने से एक दिन पहले अमेजन ने घोषणा की थी कि एलेक्सा अब हिन्दी और हिंग्लिश में बातचीत करने में सक्षम होगी।

गूगल के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट मैनेजमेंट) मैनुएल ब्रांस्टेन ने एक बयान में कहा, “कई भारतीयों के लिए वॉयस तेजी से सर्च का पसंदीदा तरीका बनता जा रहा है, और आज हिन्दी दुनियाभर में अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक प्रयोग की जानेवाली असिस्टेंट की भाषा बन गई है।”

यह फीचर सभी एंड्रायड, एंड्रायड गो और काईओएस डिवाइसेज पर उपलब्ध होगा।

गूगल ने इसके अलावा भारत में गूगल सर्च के डिजायन को भी बदला है, अब स्थानीय भाषाओं सवालों को उजागर करेगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022