‘ग्वादर बंदरगाह पाकिस्तान को व्यापार केंद्र में बदल देगा’

Follow न्यूज्ड On  

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)| पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में रणनीतिक रूप से बने गहरे समुद्री बंदरगाह ग्वादर के कारण देश एक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार केंद्र में बदल रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राजनीतिक मामलों पर एशियाई संसदीय असेंबली की स्थाई समिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने सोमवार को कहा कि ग्वादर इस क्षेत्र के बारे में बनाई गई नकारात्मक छवि को मिटाने में मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा, “बलूचिस्तान और ग्वादर को राष्ट्रीय मुख्यधारा के विकास में लाना हमारे एजेंडे का हिस्सा है। बलूचिस्तान खनिज संसाधनों से समृद्ध है और उनकी खोज और विकास न केवल पाकिस्तान का बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।”

ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) का एक प्रमुख हिस्सा है। यह नवंबर 2016 में चालू हो गया था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022