Gold-Silver Price Update: सोना-चांदी की कीमतों में आज हुआ बड़ा बदलाव, चेक करें गोल्ड का लेटेस्ट प्राइस

Follow न्यूज्ड On  

Gold-Silver Price Update: कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते कमोडिटी बाजार (Commodity market) में अनिश्चितता बनी हुई है। ऐसे समय में निवेशक हमेशा सोने की तरफ भागते हैं, ऐसे में सोने के दामों में बढ़ोतरी दिख रही है। इस हफ्ते दो सत्रों में सोना प्रति 10 ग्राम पर 1,000 रुपए से अधिक चढ़ा था। शुक्रवार को भी सोने की कीमत में तेजी देखी गई। सोने के दामों (Gold-Silver Price)  में प्रति 100 ग्राम पर 100 रुपए की तेजी आई है। अगर प्रति 10 ग्राम देखें तो 22 कैरट सोना 44,560 पर बिक रहा है।

हालांकि, यह बता दें कि बेशकीमती धातु सोना (Gold-Silver Price) अब भी अपने रिकॉर्डस्तर से 10,000 रुपए सस्ता चल रहा है। अगस्त, 2020 में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो तबसे अब तक का रिकॉर्ड हाई है। लेकिन अगले कुछ महीनों में सोने के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

क्या है सोने का मौजूदा रेट?

Good Returns वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,160 और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,260 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,560 और 24 कैरेट सोना 45,560पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,440 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 480140 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,870 और 24 कैरेट 47,900 रुपए पर है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

चांदी का हाल

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी में प्रति 1 किलोग्राम पर 500 रुपए की गिरावट आई है। आज एक किलो चांदी 67,000 रुपए चल रही है। अगर अलग-अलग शहरों में चांदी की बात करें तो वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में चांदी 67,000 रुपए प्रति किलो बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी की कीमत यही है। चेन्नई में चांदी 71,600 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022