Petrol Diesel Price Today 10th April 2021: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आज भी राहत मिली है। आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच आज राजस्थान के लगभग 7000 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Rajasthan Petroleum Dealers Association)पेट्रोल-डीजल पर की गई अप्रत्याशित वैट वृद्धि के विरोध में शनिवार को एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है। आज यहां सुबह छह बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रदेश के पेट्रोल पंप पर किसी भी प्रकार की खरीद व बिक्री नहीं होगी।
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 90.56 | 80.87 |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नैई | 92.58 | 85.88 |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
रांची | 88.07 | 85.50 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
पटना | 92.89 | 86.12 |
चंडीगढ़ | 87.14 | 80.57 |
लखनऊ | 88.85 | 81.27 |
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…