Gopalpur Vidhan Sabha Seat: गोपालपुर सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई होती आई है। लेकिन 1990 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने यहां पहली बार अपनी जगह बनाई। हालांकि बीजेपी उसके बाद यहां फिर अपनी कामयाबी दोहरा नहीं पाई। ऐसे में बीजेपी इस बार मिल मौके को भूनाने की भरपूर कोशिश करेगी।
गोपालपुर सीट पर 1995 से जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के प्रत्याशी विधायक चुने गए। साल 1957 में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से सीपीई को सफलता मिली थी। गोपालपुर से मणिराम सिंह ने यहां शानदार जीत हासिल की थी। 1977 में भी गोपालपुर में सीपीआई ने कामयाबी हासिल की थी।
1957 के चुनाव में मणि राम सिंह (सीपीआई), 1962 में मायादेवी (कांग्रेस), 1967 में मणि राम सिंह (सीपीआई), 1969, 1972 में मदन प्रसाद सिंह (कांग्रेस), 1977 में मणि राम सिंह (सीपीआई), 1980 और 1985 में मदन प्रसाद सिंह (कांग्रेस), 1990 में ज्ञानवेश्वर यादव (बीजेपी), 1995 में रविंद्र कुमार राणा (जनता दल), 2000 रविंद्र कुमार राणा (आरजेडी), फरवरी और अक्टूबर 2005 के चुनावों में अमित राणा (आरजेडी) ने इस सीट को अपने नाम किया।
2011 की जनगणना के मुताबिक गोपालपुर की कुल आबादी 383104 है। इसमें 87.19% लोग गांव में तो वहीं 12.81% आबादी शहर में रहती है। इसमें अनुसूचित जाति और जनजाति का अनुपात क्रमशः 6.97 और 1.1 फीसदी है।
2015 के चुनावों में जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज ने 41.4% मतों के साथ जीत हासिल कर ये सीट कब्जाई थी। वहीं दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के अनिल कुमार यादव को 37.6% वोट मिले थ।
बीजेपी – गोपाल मंडल
राजद – शैलेश कुमार
जाप – शबाना आजमी
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Narendra Kumar Niraj | JD(U) | 57403 | Anil Kumar Yadav | BJP | 52234 |
2010 | Narendra Kumar Niraj | JD(U) | 53876 | Amit Rana | RJD | 28816 |
OCT 2005 | Narendra Kr. Niraj | JD(U) | 48049 | Amit Rana | RJD | 33037 |
FEB 2005 | Amit Rana | RJD | 54338 | Narendra Ku. Niraj | JD(U) | 41206 |
2000 | Rabindra Kr. Rana | RJD | 67813 | Narendar Kr. Niraj | SAP | 49848 |
1995 | Rabindra Kr. Rana | JD | 43311 | Madan Pd. Singh | INC | 27688 |
1990 | Gyaneshwar Yadav | BJP | 29137 | Madan Pd. Singh | INC | 27344 |
1985 | Madan Prasad Singh | INC | 41004 | Maniram Singh | CPI | 25583 |
1980 | Madan Prasad Singh | INC(I) | 24156 | Maniram Singh | CPI | 15289 |
1977 | Mani Ram Singh | CPI | 19860 | Anil Prasad Yadav | JNP | 16646 |
1972 | Madan Prasad Singh | INC | 34555 | Achu A. Nand Singh | NCO | 11142 |
1969 | Madan Prasad Singh | INC | 27935 | Maniram Singh | CPI | 18262 |
1967 | M. Singh | CPI | 17477 | M. Singh | INC | 15285 |
1962 | Maya Devi | INC | 20831 | Maniram Singh | CPI | 12664 |
1957 | Mani Ram Singh | CPI | 12700 | Maya Devi | INC | 10190 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…