Gobindpur Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: नवादा जिले का गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र को ‘मिनी मधेपुरा’ भी कहा जाता है। इस सीट पर चार दशक से कौशल यादव के परिवार का ही वर्चस्व रहा है। 1969 में पिता की जीत से शुरू इस किले को आज उनकी बहू व कौशल की पत्नी पूर्णिया यादव संभाल रही हैं। नवादा विधायक कौशल यादव खुद यहां से तीन बार एमएलए रह चुके हैं, वहीं उनकी मां चार बार इस जिम्मेदारी को संभाल चुकी हैं।
गोविंदपुर सीट का इतिहास
पिछले 40 साल में कौशल परिवार के मजबूत किले में सिर्फ एक बार ही सेंध लग सकी है। गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 1967 में पहला चुनाव हुआ, तब यहां से कांग्रेस के अमृत प्रसाद जीते थए। उन्होंने टीएनपी यादव को 3909 वोटों से हराया था। दो साल बाद 1969 में फिर चुनाव हुआ।
इस बार गोविंदपुर की सियासत में लोकतांत्रिक कांग्रेस से युगल किशोर सिंह की इंट्री हुई, जिन्होंने कांग्रेस के ही अमृत प्रसाद को मात दी। युगल किशोर सिंह यादव नवादा के वर्तमान विधायक कौशल यादव के पिता हैं। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की सरकार में वह मंत्री भी रहे। हालांकि सड़क हादसे में मौत के बाद पत्नी गायत्री देवी ने उनकी इस जिम्मेदारी को संभाल रही है।
नवादा जिले की इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 290669 है। यहां पुरुष वोटर की संख्या 52.89 प्रतिशत है, वहीं महिला मतदाता की संख्या 47.11 प्रतिशत है।
इस क्षेत्र की बागडोर कांग्रेस के पूर्णिमा यादव के हाथ में है। साल 2015 के चुनाव में पूर्णिया यादव ने बीजेपी के फुल देवी को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी। पूर्णिमा यादव को चुनाव में 43016 वोट मिले थे, वहीं फुल देवी को 38617 वोट मिले। इससे पहले साल 2010 के चुनाव में जेडीयू के कौशल यादव ने जीत दर्ज की थी।
जदयू- पूर्णिमा यादव
आरजेडी- मोहम्मद कामरान
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Purnima Yadav | INC | 43016 | Fula Devi | BJP | 38617 |
2010 | Kaushal Yadav | JD(U) | 45589 | Prof. K. B. Prasad | LJP | 24702 |
2005-10-01 | Kaushal Yadav | IND | 41859 | Sanjay Kumar Prabhat | RJD | 26583 |
2005-02-01 | Kaushal Yadav | IND | 65224 | Prof. K. V. Prasad | JD(U) | 10492 |
2000 | Gayatri Devi | RJD | 45930 | Mohan Singh | SAP | 37011 |
1995 | K.B. Prasad | JD | 39098 | Gaytri Devi | INC | 14854 |
1990 | Gayatri Devi | INC | 36602 | K.B. Prasad | IND | 34747 |
1985 | Gayatree Devi | INC | 54638 | Mahendra Panday | CPI | 11910 |
1980 | Gayatri Devi | INC(I) | 42019 | Laxmi Narayan Singh | BJP | 17535 |
1977 | Bhatu Mahto | JNP | 41952 | Gayatri Devi | INC | 31716 |
1972 | Amarit Prasad | INC | 25303 | Lakchhami Narayan Singh | IND | 18928 |
1970 | G.Devi | IND | 46279 | M.P.Sinha | IND | 23963 |
1969 | Yugal Kishore Singh Yadav | LTC | 15239 | Amrit Prasad | INC | 14595 |
1967 | A. Prasad | INC | 15196 | T. N. P. Yadav | IND | 11287 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…