Gobindpur Vidhan Sabha Seat: गोविंदपुर सीट पर NDA और महागठबंधन के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानें यहां का चुनावी समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Dhoraiya Vidhan Sabha Seat result and history

Gobindpur Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: नवादा जिले का गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र को ‘मिनी मधेपुरा’ भी कहा जाता है।  इस सीट पर चार दशक से कौशल यादव के परिवार का ही वर्चस्व रहा है। 1969 में पिता की जीत से शुरू इस किले को आज उनकी बहू व कौशल की पत्नी पूर्णिया यादव संभाल रही हैं। नवादा विधायक कौशल यादव खुद यहां से तीन बार एमएलए रह चुके हैं, वहीं उनकी मां चार बार इस जिम्मेदारी को संभाल चुकी हैं।

गोविंदपुर सीट का इतिहास


पिछले 40 साल में कौशल परिवार के मजबूत किले में सिर्फ एक बार ही सेंध लग सकी है। गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में 1967 में पहला चुनाव हुआ, तब यहां से कांग्रेस के अमृत प्रसाद जीते थए। उन्होंने टीएनपी यादव को 3909 वोटों से हराया था। दो साल बाद 1969 में फिर चुनाव हुआ।

इस बार गोविंदपुर की सियासत में लोकतांत्रिक कांग्रेस से युगल किशोर सिंह की इंट्री हुई, जिन्होंने कांग्रेस के ही अमृत प्रसाद को मात दी। युगल किशोर सिंह यादव नवादा के वर्तमान विधायक कौशल यादव के पिता हैं। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की सरकार में वह मंत्री भी रहे। हालांकि सड़क हादसे में मौत के बाद पत्नी गायत्री देवी ने उनकी इस जिम्मेदारी को संभाल रही है।

Gobindpur Vidhan Sabha : इस सीट का चुनावी समीकरण

नवादा जिले की इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 290669 है। यहां पुरुष वोटर की संख्या 52.89 प्रतिशत है, वहीं महिला मतदाता की संख्या 47.11 प्रतिशत है।


गोविंदपुर विधानसभा : 2015 के नतीजे

इस क्षेत्र की बागडोर कांग्रेस के पूर्णिमा यादव के हाथ में है। साल 2015 के चुनाव में पूर्णिया यादव ने बीजेपी के फुल देवी को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी। पूर्णिमा यादव को चुनाव में 43016 वोट मिले थे, वहीं फुल देवी को 38617 वोट मिले। इससे पहले साल 2010 के चुनाव में जेडीयू के कौशल यादव ने जीत दर्ज की थी।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

जदयू- पूर्णिमा यादव

आरजेडी- मोहम्मद कामरान

Gobindpur Vidhan Sabha winner : हिसुआ के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Purnima Yadav INC 43016 Fula Devi BJP 38617
2010 Kaushal Yadav JD(U) 45589 Prof. K. B. Prasad LJP 24702
2005-10-01 Kaushal Yadav IND 41859 Sanjay Kumar Prabhat RJD 26583
2005-02-01 Kaushal Yadav IND 65224 Prof. K. V. Prasad JD(U) 10492
2000 Gayatri Devi RJD 45930 Mohan Singh SAP 37011
1995 K.B. Prasad JD 39098 Gaytri Devi INC 14854
1990 Gayatri Devi INC 36602 K.B. Prasad IND 34747
1985 Gayatree Devi INC 54638 Mahendra Panday CPI 11910
1980 Gayatri Devi INC(I) 42019 Laxmi Narayan Singh BJP 17535
1977 Bhatu Mahto JNP 41952 Gayatri Devi INC 31716
1972 Amarit Prasad INC 25303 Lakchhami Narayan Singh IND 18928
1970 G.Devi IND 46279 M.P.Sinha IND 23963
1969 Yugal Kishore Singh Yadav LTC 15239 Amrit Prasad INC 14595
1967 A. Prasad INC 15196 T. N. P. Yadav IND 11287

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)