अजब प्रेम की गजब कहानी: जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर पर आया दिल, महिला पुलिसकर्मी ने रचाई शादी

Follow न्यूज्ड On  

थ्री इडियट्स फिल्म के एक गाने की लाइन है – जैसा फिल्मों में होता है, हो रहा है हू बहू। इसका जिक्र इसलिए कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। और ये कहानी कतई फ़िल्मी है। यहाँ एक महिला पुलिस कांस्टेबल का दिल एक कुख्यात गैंगस्टर पर आ गया। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी रचा ली है। अब महिला कॉन्स्टेबल और गैंगस्टर की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। शायद ये पहला मामला होगा जब कानून के रखवाले और अपराधी के बीच प्रेम पनपा और दोनों ने शादी भी की।

अपराधी का नाम राहुल थसराणा है। वह  हिस्ट्रीशीटर है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। वह कुख्यात अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा है और गिरोह का शार्प शूटर बताया जाता है। एक वक्त पुलिस ने उसके ऊपर 5 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। 30 वर्षीय राहुल पर हत्या और लूट के दर्जनों मामले हैं। साल 2014 में दनकौर में मनमोहन गोयल नामक एक बिजनसमैन की हत्या हुई थी। खबरें आई थीं कि वह हत्या जमीन से जुड़े विवाद में अनिल दुजाना ने ही करवाई थी। इस मामले में जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया था उसमें राहुल भी शामिल था।

दिल्ली की दो महिला पुलिसकर्मी ने ‘बटुआ सा मुंह…’ गाने पर डांस करते हुए बनाया TikTok वीडियो

जेल में रहने के दौरान जब वह पेशी के लिए आता तो उसे सूरजपुर कोर्ट के बंदी गृह में रखा जाता। पायल नामक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी वहीं लगी हुई थी। इसी दरम्यान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों को प्यार हो गया। हाल ही में राहुल जमानत पर बाहर आया और दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये शादी किसी अनजान जगह पर हुई है। तस्वीर में दोनों दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में मंडप में बैठ हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जेल में रहते हुए भी दोनों लगातार संपर्क में थे। ग्रामीण एसपी रणविजय सिंह ने कहा कि पुलिस इस महिला कांस्टेबल के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि अभी वह कहाँ पोस्टेड थी। उस पर कार्रवाई की जाएगी।


विलक्षण प्रतिभा का धनी है 8 साल का ये बच्चा, सीधे नौवीं कक्षा में मिलेगा एडमिशन!

अजब-गजब: चेन्नई के डॉक्टरों ने 7 साल के बच्चे के मुंह से निकाले 526 दांत

This post was last modified on August 9, 2019 1:28 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022