Gujarat: लूडो में हारने से चिढ़े पति ने पत्नी को दिया धक्का, टूटी रीढ़ की हड्डी

Follow न्यूज्ड On  

कोरोना वायरस लॉकडाउन (Lockdown) के चलते अधिकतर लोग कुकिंग या लूडो जैसे गेम खेलकर घरों में अपना समय बिता रहे हैं। पॉप्युलर गेम पबजी (PUBG) के चक्कर में कई हिंसक घटनाएं हुई हैं। कई बार इस गेम के चक्कर में पति-पत्नी के बीच में झगडे़ और हत्या हुई हैं। इसी बीच अब लूडो गेम (Ludo) को लेकर शख्स ने अपनी पत्नी के रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है। यह घटना के गुजरात के वडोदरा की है।

दरअसल, पत्नी चाहती थी कि उसका पति बाहर जाकर दूसरों के साथ समय बिताने के बजाय घर पर ही रहे। इसके लिए उसने मोबाइल पर लूडो (Ludo) खेलने का सुझाव दिया। पत्नी का सुझाव मानते हुए पति ने मोबाइल पर लूडो खेलना शुरू किया। मगर यही खेल उस वक्त खतरनाक साबित हो गया, जब उसे लगातार 3-4 बार हार का सामना करना पड़ा। हार से गुस्साए पति ने पत्नी को बुरी तरह धक्का दे मारा। जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूड गई। फिलहाल घायल महिला को तुरंत सर्जन के यहां इलाज के लिए ले जाया गया है।

खबरों के मुताबिक, पति की इस हरकत का मामला महिला आयोग पहुंच गया। काउंसलिर ने महिला को दो विकल्प दिया। या तो पति के खिलाफ पुलिस (Police) थाने में महिला केस करे या फिर उससे सुलह कर ले। हालांकि महिला ने पति के माफी मांगने के बाद उसके साथ सुलह कर ली। साथ ही कुछ दिन के लिए महिला ने माता-पिता के घर रहने की इच्छा जताई है और पति को चेतावनी (warning) देकर छोड़ दिया गया है।

This post was last modified on April 28, 2020 12:28 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022