गुजरात: हॉस्टल में सेनेटरी पैड किसने फेंका? 68 छात्राओं के पीरियड्स चेक करने के लिए प्रिंसिपल ने उतरवाए कपड़े

Follow न्यूज्ड On  

गुजरात के भुज जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक इंस्टीच्यूट की प्रिंसिपल ने गर्ल्स हॉस्टल के बाहर सैनिटरी पैड मिलने के बाद 68 लड़कियों के पीरियड्स चेक करने के लिए उनके कपड़े उतरवा दिए। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले को लेकर छात्राओं में गुस्सा है तो छात्राओं के माता-पिता इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। वहीं कॉलेज प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश में लगा हुआ है।

आपको बता दें कि यह मामला स्वामी नारायण संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले सहजानंद गर्ल्स इंस्टिट्यूट का है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब हॉस्टल के गार्डन में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिला। इसके बाद वॉर्डन को शक हुआ कि यह हॉस्टल की किसी लड़की ने ऐसा किया होगा और पैड को इस्तेमाल करने के बाद वॉशरूम की खिड़की से फेंक दिया होगा। यह पता लगाने के लिए आखिर ऐसा किस लड़की ने किया है वॉर्डन ने वॉशरूम में लड़कियों के कपड़े और इनरवियर तक उतरवाकर जांच की।

इस मामले में कॉलेज की डीन दर्शना ढोलकिया ने कहा कि यह मामला हॉस्टल का है और इसका यूनिवर्सिटी/कॉलेज से कोई लेना-देना नहीं है। जो कुछ भी हुआ है वह लड़कियों की अनुमति से हुआ है। किसी ने भी इसके लिए लड़कियों को मजबूर नहीं किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस कमेटी में शामिल वाइस-चांसलर और तीन अन्य महिला प्रोफेसरों ने बीते गुरुवार को कॉलेज का दौरा भी किया। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि जांच खत्म होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस संस्था के छात्रावास में रहने वाली लड़कियों के लिए कुछ अलग नियम बनाए गए हैं। यहां के नियमों के मुताबिक जिस छात्रा को पीरियड आता है वो हॉस्टल के कमरे में नहीं बल्कि बेसमेंट में रहेगी। उन्हें रसोईघर में घुसने और पूजा करने की इजाजत नहीं है। इस दौरान उसके खाना खाने के लिए भी बर्तन अलग है। पीरियड खत्म हो जाने तक उन्हें अकेले रहना पड़ता है। इतना ही नहीं पीरियड आने वाली लड़कियों को क्लास में अंतिम बेंच पर भी बैठना पड़ता है।


गुजरात: डोनाल्ड ट्रंप के रूट पर आ रही थी झुग्गी बस्ती, अहमदाबाद नगर निगम बना रहा दीवार

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022