Gurua Vidhan Sabha Seat, Bihar Election 2020: बिहार के गया जिले की गुरुआ विधानसभा सीट पर बीजेपी के राजीव नंदन का कब्जा है। साल 2015 के चुनाव जेडीयू के रामचंद्र प्रसाद को हराकर राजीव नंदन को मात देकर इस सीट अपना कब्जा जमाया था। लेकिन इस बार का समीकरण बिलकुल अलग है। जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है।
इस सीट से पहले चुनाव में जनता पार्टी के उपेंद्र नाथ वर्मा ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। वहीं साल 1990 और 1995 के चुनाव में रामाधर सिंह ने बतौर निर्दलीय जीत दर्ज की। साल 2000, 2005 (फरवरी) और 2005 (अक्टूबर) में आरजेडी के शकील अहमद खान ने जीत दर्ज की। 2010 में इस सीट पर पहली बार बीजेपी के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने जीत दर्ज की।
गुरूआ सीट की कुल जनसंख्या 426171 है जिसमें से 98.78 प्रतिशत ग्रामीण आबादी है। वहीं 1.22 प्रतिशत जनसंख्या शहरी आबादी है।ॉयहां अनुसूचित जाति कुल जनसंख्या में 32.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। जबकिअनुसूचित जनजाति 0.03 प्रतिशत की. 277148 मतदाता है।
साल 2015 के चुनाव में बीजेपी के राजीव नंदन को 56 हजार 480 वोट मिले थे,वहीं महागठबंधन की ओर से जेडीयू के रामचंद्र प्रसाद सिंह को 49 हजार 965 वोट पड़े थे। राजीव नंदन ने 6515 वोटों से रामचंद्र प्रसाद सिंह को धूल चटाई थी। इस सीट से तीसरे नंबर पर शिवसेना के उदय कुमार वर्मा (8007 वोट) मिले थे।
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Rajiv Nandan | BJP | 56480 | Ramchandra Prasad Singh | JD(U) | 49965 |
2010 | Surendra Prasad Sinha | BJP | 46767 | Bindeshwari Prasad Yadav | RJD | 35331 |
2005-10-01 | Shakeel Ahmad Khan | RJD | 27777 | Birbhadra Yashraj | BJP | 26197 |
2005-02-01 | Shakeel Ahmad Khan | RJD | 48966 | Veer Bhadra Yashraj | LJP | 33973 |
2000 | Shakeel Ahmad Khan | RJD | 44294 | Amrendra Kumar Singh | BPSP | 22711 |
1995 | Ramchandra Singh | IND | 31904 | Masroor Alam | JD | 18344 |
1990 | Ramadhar Singh | IND | 36137 | Kaushlendra Kumar Singh | BJP | 30115 |
1985 | Md. Khan Ali | INC | 36439 | Ramchandra Singh | LKD | 27668 |
1980 | Md. Shahjan | INC(I) | 22758 | Shankar Dayal Singh | JNP(JP) | 19655 |
1977 | Upendra Nath Verma | JNP | 17548 | Shahjehan | INC | 14233 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…