हैदराबाद में लड़की की हत्या के बाद 2 महिलाओं ने खुदकुशी की

Follow न्यूज्ड On  

हैदराबाद, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, दो महिलाओं ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक की लड़की की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। लड़की इन दोनों महिलाओं में से एक की बेटी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।

मेडचल जिले के जवाहरनगर के पास एक खेत में दोनों महिलाओं ने अलग-अलग पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बच्ची का शव जमीन पर पड़ा मिला।

सोमवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को शक है कि रविवार रात दोनों महिलाओं ने खुद को फांसी लगा ली।

मृतकों की पहचान अनुषा, सुमति और अनुषा की पांच साल की बेटी उमा माहेश्वरी रूप में की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने खुद को फांसी लगाने से पहले लड़की को जहर दिया था।

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिलाएं करीमनगर जिले की रहने वाली थी और अपने पतियों से लड़ाई के बाद 10 अप्रैल को मेडचल जिले में आई थीं। लॉकडाउन के कारण राशन की दुकानों पर चावल की आपूर्ति होने के बाद महिलाएं अपने घरों को देर से लौटीं। इसके चलते उनकी पतियों से बहस हुई थी।

उन्होंने एक परिचित के माध्यम से जवाहरनगर के पास एक चर्च में शरण ली थी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022