बिहार के धर्मेंद्र ने एक मिनट में दांतों से मोड़ डाले लोहे के 15 रॉड, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Follow न्यूज्ड On  

इंडिया के हैमर हेडमैन (Hammer Headman) और स्टंट किंग धर्मेंद्र सिंह (Dharmendra Singh) ने फिर इतिहास रच दिया। बिहार के कैमूर जिले के निवासी इस महाबली ने दांतों से एक मिनट में 12 मिलीमीटर मोटे 15 लोहे के रॉड (सरिए) मोड़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में नाम दर्ज करा लिया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने अमेरिका के डेविस का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर डाला। डेविस ने 25 मार्च 2014 को दांतों से ऐसी 10 रॉड मोड़ी थीं। इस तरह भारत का परचम दुनिया में लहराने वाले धर्मेन्द्र ने महज 35 दिन के अंदर दूसरी बार कैमूर का भी डंका बजा दिया।

पिछले महीने आर्मेनियाई शख्स का तोड़ा था रिकॉर्ड

बिहार के लाल धर्मेंद्र कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं और अभी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में तैनात हैं। उनके पिता अपलेश्वर सिंह किसान हैं। मां कुंती देवी रामगढ़ ब्लॉक की सरपंच हैं। धर्मेंद्र के नाम पहले भी कई कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

धर्मेंद्र ने 2 जून को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सिर से एक मिनट में लोहे की 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। एडॉट्स ने एक मिनट में 18 सरिया मोड़ने का रिकॉर्ड 2015 में बनाया था। धर्मेन्द्र ने महज छह माह के अभ्यास के बाद यह स्टंट कर दिखाया। इस कारनामे के बाद उन्हें ‘हैमर हेडमैन’ कहा जाने लगा।

3 साल पहले सिर से फोड़ दिए थे 51 बेल

इसके अलावा साल 2017 में 2 मिनट 50 सेकेंड में सिर से 51 कच्चे बेल फोड़ कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने यह प्रतियोगिता रखी थी। धर्मेंद्र ने इसमें 21 देशों के प्रतिभागियों को हराया था।


बिहार: मुख्यमंत्री आवास में कोरोना की दस्तक, नीतीश कुमार की भतीजी हुईं पॉजिटिव, पटना AIIMS में भर्ती

This post was last modified on July 7, 2020 10:20 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022