हरियाणा: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का विवादित बयान, कहा- भाजपा के साथ जाने वाले निर्दलीय विधायकों को जनता मारेगी जूते

Follow न्यूज्ड On  

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। इस बीच निर्दलीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने की खबरों पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने चेतावनी देते हुए विवादित बयान दे दिया है। गौरतलब है कि अभी निर्दलीय विधायक किंगमेकर की भूमिका में हैं।

हरियाणा के रोहतक से पूर्व सांसद और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने विवादित बयान दिया है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जो निर्दलीय विधायक भाजपा की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं। जो भी सरकार में शामिल होगा जनता उसे जूते मारेगी।

भाजपा का समर्थन करने वालों को जनता मारेगी जूते

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “बहुत से निर्दलीय हमारे संपर्क में है। निर्दलीय विधायक जनादेश का सम्मान करें। जेजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए। जो निर्दलीय विधायक भाजपा की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं, अपना वोट बेच रहे हैं। जो भी भाजपा का समर्थन करेगा या सरकार में शामिल होगा जनता माफ नहीं करेगी, जूते मारेगी।”

भाजपा-कांग्रेस बहुमत से दूर, JJP और निर्दलीय किंगमेकर

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से वह अब भी 6 सीट दूर है। वहीं कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनेलो और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली है। इस चुनाव में निर्दलीय ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है। राज्य में इस वक्त जेजेपी और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में हैं। कुछ निर्दलीय विधायकों के दिल्ली पहुंचकर भाजपा का समर्थन देने की भी खबरे हैं।


Haryana Election Result: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष समेत खट्टर सरकार ये मंत्री भी पिछड़े, जानिए वीआईपी सीटों का हाल

This post was last modified on October 25, 2019 11:43 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022