हिमाचल : वीरभद्र पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप तय करने के आदेश

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)| दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पर आय से अधिक 10 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जमा करने के मामले में आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। निचली अदालत को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सुनील गौर ने कहा, “मैं कोई अंतरिम आदेश पारित नहीं कर रहा हूं। वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी पर आरोप तय होने दें।”

आरोप 22 फरवरी को तय किए जाएंगे।

अदालत ने हालांकि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से इस याचिका पर जवाब मांगा है। अदालत पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह की याचिका पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी ने निचली अदालत के 10 दिसंबर के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। निचली अदालत ने अपने आदेश में दम्पति और सात अन्य लोगों पर आपराधिक कृत्य के मामले तय करने के आदेश दिए थे।

सीबीआई का आरोप है कि सिंह के पास 10 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है, जो उनके और उनके परिजनों के नाम है। सिंह उस सम्पत्ति के बारे में संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए कि वह संपत्ति उनकी आय के स्रोत से अर्जित की गई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022