Muharram 2020: देशभर में मोहर्रम आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

Follow न्यूज्ड On  

Muharram 2020: आज देशभर में मोहर्रम मनाया जा रहा है। मुसलमानों के लिए मुहर्रम का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस्लामिक कैलेंडर में मुहर्रम पहला महीना होता है। इस  महीने को मुस्लिम समुदाय में ग़म के महीने के रूप में मनाया जाता है। ये माह शिया मुसलमानों के लिए काफी अधिक महत्वपूर्ण है।

साल 2020 में 21 अगस्त से मुहर्रम (Muharram)की शुरुआत हो चुकी है। हिजरी संवत के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारीख को रोज-ए-अशुरा कहा जाता है। इस बार अशुरा आज है। आपको बता दें कि इस दिन को पैगम्बर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत के याद में मनाया जाता है।

आइए जानते हैं विस्तार से –पैगम्बर-ए-इस्‍लाम हज़रत मोहम्‍मद के नाती हज़रत इमाम हुसैन समेत कर्बला के 72 शहीदों की शहादत की याद में मुस्लिम समाज खासकर शिया समुदाय मातम मनाता है और जुलूस निकालता है। मोहर्रम माह के नौवें या दसवें दिन को रोजा रखा जाता है। मोहर्रम के जुलूस के साथ ताजिए दफन किए जाते हैं।

माना जाता है शोक का दिन:-

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार बगदाद से करीब 100 किलोमीटर दूर एक कस्बा है, जिसका नाम कर्बला है। इस कस्बे में खलीफा यजीद बिन मुआविया के लोगों ने मोहम्मद साहिब के नाती हजरत इमाम हुसैन के अलावा कई दूसरे मासूमों को शहीद कर दिया था।  यही कारण है कि इस पूरे महीने भर लोग मातम मनाते हैं और किसी भी तरह के जश्न से दूर रहते हैं।

क्‍यों मनाया जाता है मुहर्रम?

इस्लाम में जो मान्यता हैं उनके अनुसार इराक में यजीद नाम का जालिम बादशाह इंसानियत का दुश्मन था, यजीज खुद को खलीफा मानता था। हालांकि उसको अल्लाह पर भरोसा नहीं था औऱ वो चाहत रखता था कि हजरत इमाम हुसैन उसके खेमें में शामि हो जाए। लेकिन हुसैन को ये मंजूर नहीं था।

इसलिए उन्होंने यजीद के खिाफ युद्ध छेड़ दिया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन को कर्बला में परिवार औऱ दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था। जिस महीने हुसैन औऱ उनके परिवार को शहीद किया गाय था वह मुहर्रम का ही महीना था। जिस दिन मुहर्रम का चांद नजर आ जाता है, तब से ही लोग गमगीन हो जाते हैं।

कैसे मनाया जाता है मुहर्रम:-

मुहर्रम मातम और आंसू बहाने का महीना है। शिया समुदाय के लोग 10 मुहर्रम के दिन काले कपड़े पहनकर हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद करते हैं। हुसैन की शहादत को याद करते हुए सड़कों पर जुलूस निकाला जाता है और मातम मनाया जाता है।

मुहर्रम (Muharram)की नौ और 10 तारीख को मुसलमान रोजे रखते हैं और मस्जिदों-घरों में इबादत की जाती है। वहीं सुन्‍नी समुदाय के लोग मुहर्रम के महीने में 10 दिन तक रोजे रखते हैं। कहा जाता है कि मुहर्रम के एक रोजे का सबाब 30 रोजों के बराबर मिलता है।

This post was last modified on August 29, 2020 9:15 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022