यदि आप मार्च ऑफर्स से चुक गए है और इस अप्रैल महीने होंडा कार लेने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है। होंडा इस महीने अपनी अधिकांश कारों पर बम्पर ऑफर पेश कर रही है, इनमे एक्सचेंज बोनस, एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सेसरीज, फ्री इंश्योरेंस और फ्री मेंटेनेंस पैकेज शामिल हैं।
वेरिएंट | 1 रुपए में इंश्योरेंस | अतिरिक्त वारंटी | एक्सचेंज बोनस | अन्य ऑफर | |
ब्रियो | सभी | उपलब्ध (बचत 19,000 रुपए तक ) | – | – | – |
अमेज़ | सभी | – | चौथे और पांचवें साल की फ्री वारंटी | नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें | फ्री 3-साल का होंडा केयर मेंटेनेंस पैकेज (केवल नॉन-एक्सचेंज ग्राहकों के लिए) |
जैज | सभी | उपलब्ध (बचत 25000 रुपए तक ) | – | 15,000 रुपए तक | – |
सिटी | सभी | उपलब्ध (बचत 32,000 रुपए तक ) | – | 20,000 रुपए तक | – |
डब्ल्यूआर-वी | सभी | उपलब्ध (बचत 25,000 रुपए तक ) | – | 15,000 रुपए तक | – |
बीआर-वी | सभी | उपलब्ध (बचत 33,500 रुपए तक ) | – | 40,000 रुपए तक | 26,500 रुपए की एक्सेसरीज (नॉन-एक्सचेंज ग्राहकों के लिए) और 16,500 रुपए की एक्सेसरीज (एक्सचेंज पर) |
होंडा अपनी कुछ कारों पर कॉर्पोरेट बोनस की पेशकश भी रही है। इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी होंडा कार डीलर से संपर्क करें।
ध्यान दें: ऊपर बताए गए ऑफर की राशि शहर और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यह डिस्काउंट ऑफर केवल 30 अप्रैल 2019 तक ही मान्य है।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…