राशिफल 2 अगस्त: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Follow न्यूज्ड On  

Horoscope 2 August : 2 अगस्त, 2019 श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन मघा नक्षत्र का उदय हो रहा है। आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक का है।  2 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: पूर्व के लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी महिला मित्र से सहयोग मिलने के आसार हैं। संतान से सुख मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए सही समय है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।

वृष: सामाजिक मेलजोल में दिन व्यतीत होगा। जान-पहचान बढ़ेगी। ऊर्जावान रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। अपने लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उतना ही काम करें, जितनी शरीर की क्षमता हो। कार्य बिना विघ्न संपन्न हो सकते हैं। विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है।

मिथुन: सेहत के हिसाब से आज का दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी पुरस्कार से सम्मानित हो सकते हैं। आपका साथी आपको निराश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आज मेहनत करनी पड़ेगी, तभी फल मिलेगा।

कर्क:निजी जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खानपान पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के संदर्भ में आज का दिन अनुकूल है। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं।

सिंह: जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी बात की जल्दबाजी न करें। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। पूजा-पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा। भविष्य के लिए अपनी योजनाएं बनाएं। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

कन्या: नए व्यापार संबंधों के लिए के लिए सही समय है। कार्य संबंधी यात्राएं फलदायी होंगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित लोगों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य कमोबेश ठीक रहेगा।

तुला: करियर लाइन बदलने का सही समय है। परिवारजनों के साथ समय बिताने को मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो जल्द ही निजात मिलेगा। यदि किसी प्रकार का निर्णय लेने कि सोच रहे हैं तो यह उसके लिए उचित समय है।

वृश्चिक: नए संपर्क बनाने के लिए अनुकूल समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। संतान से सुख मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु: पुराने जानकारों से मेलजोल बनाने का दिन है। कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मकर: सोच समझकर निवेश करें। काम से संबंधित यात्रा से नए रास्ते खुलेंगे। कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा।

कुंभ: आर्थिक रूप से कुछ हानि होने की संभावना है। प्रियजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। चिंताओं से बचें। अपने व्यवहार में नरमी बरतें। कार्यक्षेत्र में बॉस से किसी बात पर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन: काम में मन नहीं लगेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। परिजनों के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

This post was last modified on August 2, 2019 11:05 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022