Navratri 2020: अष्टमी के दिन कैसे करें महागौरी की विधिपूर्वक पूजा, जानें यहां

Follow न्यूज्ड On  

Navratri 2020: नवरात्रि का आठवां दिन महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन मां महागौरी की विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। कई वर्षों के कठोर तप के कारण मां पार्वती का रंग गौर वर्ण का हो गया था, तब जाकर भगवान शिव ने उनको गौर वर्ण का वरदान दिया, जिससे वो महागौरी कहलाईं।

महाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां महागौरी की कृपा से व्यक्ति के सभी पाप और कष्ट मिट जाते हैं। आज महाष्टमी के दिन आप मां महागौरी के दिए गए बीज मंत्र, प्रार्थना, स्तुति मंत्र का जाप करें और मां महागौरी की आरती करें।

Navratri कन्या पूजन अष्टमी Ashtami Kanya Puja shubh Muhurta

अष्टमी  कन्या पूजा : 24 अक्टूबर दिन शनिवार सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक

मां महागौरी की प्रार्थना

श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

मां महागौरी की स्तुति

या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मंत्र

1. माहेश्वरी वृष आरूढ़ कौमारी शिखिवाहना।

श्वेत रूप धरा देवी ईश्वरी वृष वाहना।।

2. ओम देवी महागौर्यै नमः।

मां महागौरी बीज मंत्र

श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।

मां महागौरी की आरती/Maa Mahagauri Ki Aarti

जय महागौरी जगत की माया।

जया उमा भवानी जय महामाया।

हरिद्वार कनखल के पासा।

महागौरी तेरा वहां निवासा।

चंद्रकली और ममता अम्बे।

जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे।

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्याता।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।

पूजा का महत्व

महाष्टमी या दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूह हो जाते हैं और उसे जीवन के सभी पापों से मुक्ति भी मिल जाती है। मां महागौरी की कृपा से सौभाग्य में वृद्धि होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पूजा विधि

महाष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इससे देवी महागौरी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं। नारियल चढ़ाने से विशेषकर संतान संबंधी समस्याओं का निवारण होता है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022