हरियाणा: भूपिंदर सिंह हुड्डा और मायावती ने की मुलाकात, चुनाव में साथ आने की संभावना

Follow न्यूज्ड On  

चंडीगढ़ | हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्डा और बसपा प्रमुख मायावती के बीच नई दिल्ली में बंद कमरे में बैठक होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस और बसपा के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन के अनुमान लगाए जा रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार रात लगभग आधे घंटे चली बैठक में कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा भी मौजूद रहीं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर अक्टूबर में होने जा रहे चुनाव में दोनों पार्टियों में गठबंधन पर सहमति बन सकती है।

यह बैठक बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो द्वारा पिछले सप्ताह भारतीय राष्ट्रीय लोक दल (INLD) से अलग होकर दुष्यंत चौटाला की अगुआई में बने जननायक जनता पार्टी (JJP) से चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ने के बीच हुई है। दुष्यंत चौटाला ओम प्रकाश चौटाला के पोते हैं।जजपा ने बसपा को 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था, जिसे बसपा ने ठुकरा दिया।

गठबंधन खत्म करने की घोषणा करते हुए मायावती ने कहा कि सीट-बंटवारे के मामले में प्रस्तावित समझौते में चौटाला की मांग अनुचित थी।

चुनावी बिगुल बजाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोहतक में एक सार्वजनिक सभा में ना सिर्फ मोदी सरकार 2.0 के 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, बल्कि भ्रष्टाचार और वंशवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए मनोहर लाल खट्टर की सरकार की भी प्रशंसा की।

जहां मुख्य विपक्षी आईएनएलडी के ज्यादातर विधायकों और नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद उसकी ताकत कम हो गई है, वहीं राज्य में 2014 तक लगातार दो बार सरकार बनाने वाली कांग्रेस में अंदरूनी कलह जारी हैं।

पहली बार विधायक बने खट्टर राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं और उनका लक्ष्य चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन को सुधारकर 48 से ज्यादा सीटें दिलाना होगा।


मोदी ने विजय संकल्प रैली से हरियाणा में फूंका चुनावी बिगुल

This post was last modified on September 9, 2019 12:48 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022