क्या धोनी नहीं थे आउट! जानें क्या है पावरप्ले-3 में फील्डिंग का नियम और क्यों आया फैन्स को गुस्सा?

Follow न्यूज्ड On  

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया जब महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए। गौरतलब है कि धोनी क्रीज पर भारत की आखिरी उम्मीद थे। आखिरी दो ओवरों में भारत को 31 रनों की दरकार थी। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का मारा और दूसरी गेंद पर दो रन लेने चाहे। दूसरा रन लेने दौड़े धोनी, मार्टिन गप्टिल की डायरेक्ट हिट से पहले बल्ला क्रीज पर नहीं रख सके और यहीं भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। धोनी ने 72 गेंदों का सामना कर एक छक्का और एक चौका लगाया।

बता दें कि टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले इस रोमांचक मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग भारत की हार के लिए अंपायर के गलत फैसले को जिम्मेदार बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कह जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जिस गेंद पर रन आउट हुए थे उसे उसे नो बॉल दिया जाना चाहिए था। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि अंपायर ने धोनी के रन आउट के फैसले में पावर प्ले के दौरान फील्डिंग के नियमों को नजरअंदाज किया। लोगों का कहना है कि तीसरे पावर प्ले में तीस गज के दायरे के बाहर अधिकतकम 5 खिलाड़ी ही बाहर रह सकते हैं, लेकिन धोनी के रन आउट के वक्त 6 खिलाड़ी सर्कल से बाहर थे।

एक यूजर ने ट्वीट किया कि कितनी बढ़िया अंपायरिंग..? महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट नहीं दिया जाना चाहिए था क्योंकि गेंद नो बॉल थी। धोनी को खेलने चाहिए था और भारत जीतता। क्या महान वर्ल्डकप है? क्या महान अंपायरिंग को देखा गया है?

वहीं दूसरे ट्विटर ने लिखा- क्या मैंने अकेले ने देखा यह? धोनी के रन आउट होने से पहले सर्कल से 6 खिलाड़ी बाहर थे। पता नहीं यह अंपायरिंग फॉल्ट है या जीपीएस त्रुटि? क्या धोनी अब भी रनआउट?

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि ‘अंपायरिंग में गलती? क्या वे इसे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सहन कर सकते थे? सर्कल के बाहर 6 खिलाड़ी… वह तीसरे पावर प्ले में, कितनी देर इस तरह खेले?

क्या कहता है पावरप्ले-3 में फील्डिंग का नियम

नियम के मुताबिक, तीसरे पावर प्ले के दौरान 30 गज के घेरे के बाहर अधिकतम पांच ही खिलाड़ी रह सके हैं। लेकिन धोनी को बॉल फेंके जाने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल ग्राफिक्स में दिख रहा है कि न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी सर्कल के बाहर खड़े थे। यहां याद रखने वाली यह बात है कि जिस गेंद पर धोनी रन आउट हुए अगर वो नो बॉल भी होती, तो भी वह आउट होते.

(नियम के अनुसार, जितने खिलाड़ी 30 गज के घेरे में होने चाहिए, उससे कम या ज्यादा होने पर नो-बॉल करार दी जाती है। नो बॉल रहने पर रन आउट के अलावा किसी और तरीके से बल्लेबाज आउट नहीं हो सकता। यानी अंपायर ने नो बॉल दी होती, तो भी धोनी रन आउट होते)

This post was last modified on July 11, 2019 10:24 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022