मप्र में उमस ने किया परेशान

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से आसमान में आंशिक हिस्से बादलों की मौजूदगी की वजह से उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से आंशिक बादलों की मौजूदगी है, बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। जिससे उमस बढ़ गई है,जो परेशान करने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ ही हिस्से में बौछारें पड़ीं, वहीं अधिकांश हिस्सों में धूप निकली, परिणामस्वरुप राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में उछाल आया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य में जोरदार बारिश की संभावना कम है, बौछारें जरुर पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.5 डिग्री, ग्वालियर का 27.4 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022