Eid-ul-Azha 2019: 12 अगस्त को है बकरीद, जाने कुर्बानी से जुड़े इस दिन का महत्व

Follow न्यूज्ड On  

Bakr-Id 2019: इस साल बकरीद 12 अगस्त, 2019 को पूरे देश में मनाई जाएगी। बकरीद (Bakr-Id) को ईद-उल-अजहा (Eid-ul-Azha) या ईद-उल-जुहा (Id-ul-Zuha) भी कहा जाता है। रमजान के पवित्र महीने के खत्‍म होने के लगभग 70 दिनों के बाद बकरीद आती है। बकरीद का त्‍योहार मुख्‍य रूप से कुर्बानी के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

ईद-उल-फितर (मीठी ईद) के बाद इस्लाम धर्म का यह दूसरा प्रमुख त्यौहार है। इसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर जानवरों की कुर्बानी तीन दिनों तक चलती है। यानी ईद-उल-जुहा के मौके पर अब 12 से लेकर 14 अगस्त सूर्यास्त से पहले तक कुर्बानी दी जाएगी।

परंपरा की शुरुआत

मान्यता है कि बकरीद (Bakr-Id) का त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम (Ibrahim) द्वारा शुरु हुआ था। इन्हें अल्लाह का पैगंबर माना जाता है। इब्राहिम जिंदगी भर दुनिया की भलाई के कार्यों में लगे रहे। उन्होंने लोगों की काफी सेवा की। लेकिन 90 साल की उम्र तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई थी। तब उन्होंने खुदा की इबादत की जिससे उन्हें एक खूबसूरत बेटा इस्माइल मिला।

एक दिन सपने में दिखे खुदा ने उनकी परीक्षा लेने की सोची और और उन्हें अपनी प्रिय चीज की कुर्बानी देने का आदेश दिया। अल्लाह के आदेश को मानते हुए उन्होंने अपने सभी प्रिय जानवर कुर्बान कर दिए। एक दिन हजरत इब्राहिम को फिर से यह सपना आया तब उन्होंने अपने बेटे को कुर्बान करने का प्रण लिया, क्योंकि वो उनका सबसे प्रिय था। बेटे की कुर्बान देते समय उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी, जिससे की उन्हें दया ना आ जाए। जब उनकी आंखें खुली तो उन्होंने पाया कि उनका बेटा तो जीवित है और खेल रहा है। बल्कि उसकी जगह वहां एक बकरे की कुर्बानी खुद ही हो गई है। और इस तरह अल्लाह ने यह मान लिया कि इब्राहिम उनके लिए अपनी प्रिय चीज भी कुर्बान कर सकते हैं। कहा जाता है कि बस तभी से बकरे की कुर्बानी की प्रथा चली आ रही है।

ऐसे मनाई जाती है बकरीद

बकरीद पर अपने प्रिय बकरे की कुर्बानी दी जाती है। बकरीद से कुछ दिन पहले बकरा खरीदकर लाना होता है, जिससे आप उसकी सेवा कर सकें और बकरे से आपका लगाव हो जाए। बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग इद-उल-अजहा की नमाज सुबह में अदा करते हैं। इसके बाद बकरे की कुर्बानी देने का कार्य शुरु किया जाता है।

मीट को तीन हिस्सों में बांटकर दान करना

कुर्बानी के बाद बकरे के मीट को लेकर भी नियम है। मीट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। मीट के इन तीन भागों में एक हिस्सा गरीबों के लिए, दूसरा भाग रिश्तदारों और दोस्तों के लिए और तीसरा भाग अपने लिए रखा जाता है। इसके पीछे यह तर्क है कि खुदा के आदेश पर आप अपनी प्रिय चीज को भी बांट सकते हैं।

This post was last modified on August 9, 2019 4:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022