जदयू से निष्कासन के बाद प्रशांत किशोर थाम सकते हैं AAP का हाथ!

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर जनता दल-युनाइटेड (जदयू) से निकाले जाने के बाद अब अपनी सियासी संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए वह दिल्ली में बिहार की राजनीति के दिग्गज नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में महागठबंध में संभावनाएं तलाशते हुए प्रशांत किशोर ने गुरुवार और शुक्रवार को बिहार के नेता शरद यादव, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को उन्हें खुलेआम पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव देते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रशांत किशोर का स्वागत करती है।

आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मीडिया के एक सवाल पर कहा, “अगर प्रशांत किशोर जी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। अब ये उनका फैसला है कि वह पार्टी में आना चाहते हैं या नहीं।”

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिस पर जद (यू) ने उन्हें पार्टी से चलता कर दिया। निष्कासन के बाद प्रशांत पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने नीतीश कुमार का खुलकर विरोध किया। उन्होंने नीतीश कुमार से दूरी की सबसे मुख्य वजह वैचारिक मतभेद बताया था।

दिल्ली में बड़ी जीत से उत्साहित AAP ने 20 राज्यों में शुरू किया राष्ट्र निर्माण अभियान

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर लगातार सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते आए हैं। इसके साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर भी हमलावर हुए हैं। इतना ही नहीं वर्तमान में प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए चुनाव बिसात बिछा रहे हैं।

हालांकि, इतना तय है कि वह अब बिहार चुनाव में नीतीश कुमार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे, लेकिन इसके लिए वह किसी दल में शामिल होंगे या नहीं, इसको लेकर अभी निर्णय नहीं लिया गया है।


बिहार: प्रशांत किशोर की मुहिम के जवाब में जदयू का ‘चलो नीतीश के साथ चलें’ अभियान

This post was last modified on February 23, 2020 12:00 AM

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022