जेएनयू परिसर में हिंसा के बाद पुलिस तैनात

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)| जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर पर छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर परिसर में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

  हिंसक झड़प में कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र) देवेंद्र आर्य ने आईएएनएस से कहा, “विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमसे आग्रह किया, इसके बाद पुलिस टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया।”

आर्य ने कहा कि पुलिस टीम ने परिसर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस परिसर के अंदर के हालात देखकर अपना काम करेगी।

जेएनयू परिसर में रविवार की शाम कुछ नाकाबपोश लोग घुस गए। वे हाथ में डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं और प्रध्यापकों की अंधाधुंध पिटाई कर दी।

पिटाई से जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित दो पदाधिकारी घायल हो गए। आइशी की आंख पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। लहूलुहान आइशी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

घायल छात्रों ने आरएसएस की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पर हिंसा करने का आरोप लगाया है।

हमले में जेएनयू छात्रसंघ के महासचिव सतीश चंद्र भी घायल हुए हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022