झारखंड: 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुआई वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लोजपा ने मंगलवार शाम पहले चरण के चुनावों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी। एक बयान में पार्टी ने कहा, “लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी संदर्भ में प्रथम चरण के पांच उम्मीदवारों की सूची पार्टी द्वारा जारी की जा रही है।”

विधानसभा क्षेत्र नगर भवनाथपुर से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को पार्टी ने टिकट दिया है।

बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद जल्द ही लोजपा की दूसरी सूची जारी की जाएगी।”

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होंगे और मतगणना 23 दिसंबर को होगी। इससे पहले अकेले चुनाव लड़ने की जानकारी साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के बेटे और हाल ही में पार्टी अध्यक्ष बने चिराग पासवान ने कहा था, “झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की प्रदेश इकाई को लेना था और लोजपा की प्रदेश इकाई ने 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आज (मंगलवार) शाम तक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी।”

लोजपा ने राज्य में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे हार मिली थी। भाजपा ने रविवार को राज्य की 52 विधानसभाओं पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।


झारखंड: एनडीए में घमासान के बीच चिराग पासवान का ऐलान- 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

This post was last modified on November 12, 2019 11:17 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022