झारखंड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबियत बिगड़ी, रिम्स में हुए भर्ती

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 7 मई (आईएएनएस)। झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबियत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। तत्काल इन्हें रिम्स लाया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। रिम्स में उनका हालचाल लेने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे।

दीपक प्रकाश के परिजनों के मुताबिक, सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रिम्स के कार्डियोलजी विभाग के सीसीयू (क्रिटिकल केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है।

रिम्स के चिकित्सकों के मुताबिक दीपक प्रकाश के हार्ट में ब्लाकेज है और फिलहाल उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।

इधर, दीपक प्रकाश की तबियत बिगड़ने की सूचना के बाद हेमंत सोरेन भी रिम्स पहुंचे और उनका हालचाल जाना। अस्पताल से निकलने के बाद सोरेन ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों ने जिस तरह तेजी दिखाई वह प्रशंसनीय है। उन्होंने प्रकाश के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।

दीपक प्रकाश की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने के बाद अस्पताल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रदेश के कई बड़े नेता रिम्स में मौजूद हैं।

उल्लेखनीय है कि दीपक प्रकाश को इसी साल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022