झारखंड विधानसभा चुनाव: लोजपा ने 5 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इससे एक दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोजपा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है।

उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, लोजपा ने झारखंड के जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से बिरेंद्र प्रधान, बरकागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्र द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मोहम्म्द नईम अंसारी को टिकट दिया है।

इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने नगर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया था।

लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद लोजपा की अगली सूची जारी की जाएगी।”


झारखंड: एनडीए में घमासान के बीच चिराग पासवान का ऐलान- 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी एलजेपी

झारखंड: 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा, जारी किए 5 उम्मीदवारों के नाम

This post was last modified on November 13, 2019 11:24 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022