झारखंड विधानसभा : शुरुआती रुझानों के बाद भाजपा ने आजसू, झाविमो से संपर्क साधा

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आला नेताओ ने आजसू और झाविमो से सपंर्क साधने शुरू कर दिए हैं। इसके पहले 20 दिसंबर को जब एग्जिट पोल के अनुमान आए थे तो मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ‘अबकी बार 65 पार’ का दावा किया था। लेकिन शुरुआती रुझानों में बहुमत से पिछड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

रघुवर दास ने दावा किया था कि ‘जनता ने विकास के लिए डबल इंजन की सरकार के पक्ष में वोट किया है।’

गौरतलब है कि एग्जिट पोल में भाजपा 22 से 32 सीटों पर सिमटती नजर आई थी, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 38 से 50 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती नजर आई थी।

भले ही आजसू और भाजपा ने एक साथ चुनाव नहीं लड़े हैं, लेकिन न तो भाजपा और न आजसू के सुदेश महतो ने कभी भी दोनों दलों के बड़े नेताओं पर सीधा निशाना साधा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अंतिम समय तक आजसू के साथ गठबंधन की वकालत करते रहे। वहीं बाबू लाल मरांडी स्वयंसेवक (आरएसएस) रहे हैं। भाजपा से वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। लिहाजा संघ के बड़े नेताओं ने पहले ही बाबू लाल से सर्पक साध रखा है।

इधर रविवार को ही भाजपा के राज्य प्रभारी ओम माथुर, सह सगठन मंत्री सौदान सिंह और चुनाव सह प्रभरी नित्यानन्द राय रांची पहुंच गए हैं। 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022