झारखंड में सत्ता गंवा सकती है भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

रांची, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)| झारखंड विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सत्ता गंवाती दिख रही है। इसके पहले साल भर के भीतर चार प्रमुख राज्यों में भाजपा सत्ता गंवा चुकी है। शुरुआती रुझान में भाजपा 30 सीटों, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 34 सीटों पर आगे चल रहा है। बहुमत के लिए 42 सीटें चाहिए।

हालांकि, ये अभी शुरुआती रुझान हैं, लेकिन अगर यह जारी रहा, तो झारखंड भी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां भाजपा ने पिछले 12 महीनों में सत्ता खो दी है।

हाल ही में हुए चुनाव में हालांकि भाजपा महाराष्ट्र गंवा बैठी, लेकिन हरियाणा में दुष्यंत चौटाला और निर्दलीयों के समर्थन से मुश्किल से सरकार बनाने में कामयाब रही।

भाजपा न केवल राज्य में पांच साल के कार्यकाल के दौरान विरोधी लहर से लड़ाई लड़ रही है, बल्कि अपने मुख्यमंत्री चेहरे रघुबर दास के साथ बढ़ती असहमति से भी जूझ रही है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022