Jhajha Vidhan Sabha Seat Bihar Election 2020: झाझा विधानसभा सीट जमुई जिले के अंतर्गत आती है। इस विधानसभा सीट (Assembly Seat) पर पहली बार 1951 में चुनाव हुए, पहली बार हुए चुनाव में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रशेखर सिंह विजयी हुई। इसके बाद 1957 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भागवत मुर्मू ने यहां से चुनाव जीता।
झाझा में पहला चुनाव 1951 में हुआ था तब यहां से कांग्रेस के चंद्रशेखर सिंह पहले विधायक बने थे। 1957 में कांग्रेस के भगवत मुर्मू जीतने में सफल रहे। फिर 1957 में ही हुए चुनाव में कांग्रेस के चंद्र शेखर सिंह फिर जीत दर्ज करने में कामयाब हुए। 1962 के चुनाव में श्री कृष्ण सिंह जीते. 1967 के चुनाव में एस. झा जीतने में कामयाब हुए। 1969 के चुनाव में कांग्रेस के चंद्रशेखर सिंह फिर जीते।
1972 और 1977 के चुनाव में शिवनंदन झा ने यहां से जीत हासिल की। 1980 और 1985 के चुनाव में शिव नंदन प्रसाद यादव जीतने में कामयाब हुए। 1986 उपचुनाव में कांग्रेस के आरके यादव जीते. 1990 में शिवनंदन झा ने वापसी की और चुनाव जीते। 1995 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रबिंद्र यादव जीतने में कामयाब हुए। 2000, 2005-फरवरी, 2005-अक्टूबर और 2010 के चुनाव में दामोदर रावत जेडीयू के टिकट पर लड़े और जीते।
झाझा विधानसभा सीट पर कुल 2,71,576 मतदाता हैं, जिनमें 1,44,232 पुरुष और 1,27,340 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी करीब 16 फीसदी है। सीट के 89 फीसदी आबादी गांवों में रहती है, जबकि 11 फीसदी आबादी शहर में बसी हुई है।
2015 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रबिंद्र यादव ने जेडीयू के दामोदर रावत को करीब 22 हजार वोटों के अंतर से हराया था। जहां रबिंद्र यादव को 65 हजार 537 मिले, वहीं दामोदर रावत को 43 हजार 451 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद प्रसाद यादव (20 हजार 745 वोट) रहे थे।
राजद प्रत्याशी- राजेन्द्र प्रसाद
जदयू प्रत्याशी- दामोदर रावत
रविंद्र यादव- लोजपा
विनोद यादव – जनतांत्रिक विकास पार्टी
सूर्य वत्स (निर्दलीय)
घनश्याम गुप्ता (निर्दलीय)
बिंदु कुमार कश्यप- लोक जन पार्टी सेक्यूलर
अजीत कुमार यादव- झारखंड मुक्ति मोर्चा
मो. टोनी आलम- एनसीपी
मुकेश कुमार यादव (निर्दलीय)
केदार मंडल (निर्दलीय))
Year | Winner | Party | Votes | Runner Up | Party | Votes |
2015 | Rabindra Yadav | BJP | 65537 | Damodar Rawat | JD(U) | 43451 |
2010 | Damodar Rawat | JD(U) | 48080 | Binod Prasad Yadav | RJD | 37876 |
2005-10-01 | Damodar Rawat | JD(U) | 37789 | Rashid Ahmad | RJD | 25445 |
2005-02-01 | Damodar Rawat | JD(U) | 26184 | Rashid Ahmad | RJD | 21254 |
2000 | Damodar Rawat | SAP | 27480 | Dr. Ravindra Yadav | RJD | 25835 |
1995 | Ravindra Yadav | INC | 31841 | Sheo Nandan Jha | JD | 23872 |
1990 | Shiv Nandan Jha | JD | 40907 | Ravindra Kumar Yadav | INC | 30486 |
1986 | R.K.Yadav | INC | 39561 | S.Jha | JNP | 21263 |
1985 | Sheonandan Pd. Yadav | INC | 42943 | Sheonandan Jha | JNP | 23051 |
1980 | Shiv Nandan Prasad | INC(I) | 20413 | Shiv Nandan Jha | JNP(SC) | 12701 |
1977 | Sheonandan Jha | JNP | 32057 | Shiv Prasad Yadav | INC | 7667 |
1972 | Shiva Nandan Jha | SOP | 23449 | Nirajan Kumar Singh | NCO | 14032 |
1969 | Chandrashekhar Singh | INC | 24162 | Shivanandan Jha | SSP | 14672 |
1967 | S. Jha | SSP | 17868 | Kudus | INC | 17152 |
1962 | Shri Krishna Singh | SOC | 15676 | Chandra Shekhar Singh | INC | 10892 |
1957 | Chandra Shekhar Singh | INC | 14429 | Harinandan Singh | IND | 9977 |
1957 | Bhagwat Murmu | INC | 11247 | Moti Murmu | JHP | 8929 |
1951 | Chandrashekhar Singh | INC | 9405 | Birendra Prasad Singh | SP | 3777 |
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…